शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं त्योहार – Festivals Are The Hallmark Of Indian Culture And Traditions

November 7, 2026


भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता की ओर से लक्सर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश और प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे लोक कलाकारों ने रागनियां प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। इस दौरान डाॅ. राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश रस्तोगी, डाॅ. यशपाल अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, डाॅ. नाथीराम, सहदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X