शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:सत्य, न्याय और धर्म पर चलने का संदेश देती है दिवाली – Diwali Conveys The Message Of Following The Path Of Truth, Justice, And Righteousness

November 7, 2026


जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने मेले का शुभारंभ किया। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। दीपावली का पर्व यह संदेश देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि दीपावली के अवसर पर अपने घरों के साथ-साथ अपने मन से भी ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार और नफरत के अंधकार को दूर करें। मेले में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने खान-पान के व्यंजन के स्टाॅल लगाए। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य मीनू शर्मा, जितेंद्र चौधरी, विकास जमदग्नि, अभिषेक जमदग्नि, प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल शामिल हुए।

—–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X