शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिजनेस अपडेट्स:bsnl की 9000 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार; वीडियोकॉन के पूर्व प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत दिवालिया – Business Updates Bsnl 9k Crore Asset Sell Ex Videocon Promoter Bankrupt Sebi Stocks Gold Silver Crude Oil News
कारोबार

बिजनेस अपडेट्स:bsnl की 9000 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार; वीडियोकॉन के पूर्व प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत दिवालिया – Business Updates Bsnl 9k Crore Asset Sell Ex Videocon Promoter Bankrupt Sebi Stocks Gold Silver Crude Oil News

November 7, 2026


Business Updates BSNL 9k crore asset sell Ex Videocon promoter bankrupt SEBI Stocks Gold Silver Crude oil news

बिजनेस अपडेट

कर्ज के बोझ से जूझ रही सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल की 9,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां सरकार अगले वित्त वर्ष 2027-28 में बेचेगी। इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनियों का कर्ज चुकाने में किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दूरसंचार और डाक विभाग के सरकारी उपक्रमों पर करीब 50,000 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसमें लगभग 30,000 करोड़ रुपये के सरकारी गारंटी वाले बॉन्ड भी शामिल हैं। इन देनदारियों को चुकाने के लिए सरकार ने हर साल 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों से आय जुटाने की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार, पहले डाक विभाग, दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल और एमटीएनएल की संपत्तियों के मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। पिछले दो वर्षों में इस समस्या को सुलझाया गया है। करीब 862 संपत्तियों के मामलों का निपटारा इस आधार पर हुआ कि हर विभाग अपनी संपत्ति अपने पास रखेगा।

12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रवर्तक धूत दिवालिया घोषित 

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने वीडियोकॉन के पूर्व प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत को दिवालिया घोषित किया है। एसबीआई के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक उन पर ब्याज-जुर्माने सहित 12,668.06 करोड़ रुपये बकाया थे। न्यायाधिकरण ने दिवालिया प्रक्रिया के लिए ट्रस्टी नियुक्त किया है। धूत को सात दिन में वित्तीय स्थिति का ब्योरा देना होगा। ट्रस्टी 90 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपेगा। धूत ने सिलीगुड़ी परियोजना से 36 महीने में 600 करोड़ रुपये चुकाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे न्यायाधिकरण  ने 17 जुलाई को प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद एसबीआई ने 24 सितंबर को दिवालिया प्रक्रिया के लिए याचिका दायर की। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X