शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:रिहायशी मकानों के पास बेसमेंट निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों ने जताई सुरक्षा की चिंता – Basement Construction Near Residential Houses Halted; Villagers Express Safety Concerns

November 7, 2026


Basement construction near residential houses halted; villagers express safety concerns.

नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के गांव सिसवां-सुल्तानपुर टपरियां में रिहायशी मकानों के पास बेसमेंट की खुदाई को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गहरी खुदाई से मकानों की नींव और सरकारी गली को नुकसान पहुंच सकता है। पंचायत की शिकायत पर बीडीपीओ माजरी कार्यालय के जेई संदीप सैनी और पंचायत सेक्रेटरी उषा रानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर फोटो और वीडियोग्राफी करवाई तथा संबंधित व्यक्ति से निर्माण के दस्तावेज मांगे। पुलिस ने मौके पर मौजूद कामगारों की जानकारी भी दर्ज की। कार्यकारी सरपंच संजीव शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने अनुमति के बिना दोबारा काम शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X