शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:जनपद न्यायालय में 24 पदों पर होगी पुनर्नियुक्ति – Re-appointments To Be Made For 24 Positions At The District Court

November 7, 2026


सीतापुर। जनपद न्यायालय सीतापुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए दोबारा काम करने का मौका मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए न्यायिक अधिष्ठान में रिक्त 24 पदों पर पुनर्नियुक्ति होगी। इसके लिए योग्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 नवंबर की शाम चार बजे तक अपना आवेदन प्रशासनिक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अध्यक्ष पुनर्नियुक्ति समिति व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो शैलेंद्र वर्मा की ओर से जारी सूचना के अनुसार आशुलिपिक के चार, वरिष्ठ सहायक/प्रधान सहायक के 10 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 10 पदों पर पुनर्नियुक्ति की जानी है।

उन्होंने बताया कि यह अवसर न्यायिक अधिष्ठान सीतापुर से सेवानिवृत्त हुए ऐसे कर्मचारियों के लिए है, जिनकी आयु अभी 65 वर्ष पूरी नहीं हुई है। पुनर्नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी। नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। हालांकि, पद पर नियमित प्रोन्नति या सीधी भर्ती होने अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से नियुक्ति पहले भी समाप्त की जा सकती है। पुनर्नियुक्त कर्मचारी के 65 वर्ष की आयु पूरी करने या संबंधित पद के भरे जाने, इनमें से जो भी पहले होगा, उसी समय पुनर्नियुक्ति समाप्त मानी जाएगी। पुनर्नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को संबंधित पद पर सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले अंतिम मूल वेतन में से पेंशन की राशि घटाकर मानदेय दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X