शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:महापुरुष स्मारक समिति ने नोबेल विजेता डॉ. सीवी रमन को किया नमन – The Great Figures Memorial Committee Paid Tribute To Nobel Laureate Dr. C. V. Raman

November 7, 2026


चंदौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में सीता रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई। महान स्वतंत्रता सेनानी विपिन चंद्र पाल और नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न डॉ. सीवी रमन को भी उनकी जयंती पर याद किया गया। कार्यक्रम में मिट्टी के दिये जलाकर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने भगवान धन्वंतरि के आयुर्वेद और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से भी ऊपर है। उन्होंने विपिन चंद्र पाल के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और डॉ. सीवी रमन की रमन की खोज को याद किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. नितिन कौशिक, अंकित वार्ष्णेय और पंकज अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। आयोजक पंडित सुरेश चंद्र शर्मा रहे। इस दौरान हिमांशु यादव, विकास यादव, शिवकुमार, अफजल खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता हॉस्पिटल अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार गुप्ता ने की। संचालन डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X