शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
असम में युवती की मौत:रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट, सांस में तकलीफ की शिकायत की थी, क्या ‘लव जिहाद’ मामला? – Assam 22 Yr Girl Death Guwahati Home Stay Dead Body Recovered Police Probing Love Jihad And Other Angles
गुवाहाटी

असम में युवती की मौत:रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट, सांस में तकलीफ की शिकायत की थी, क्या ‘लव जिहाद’ मामला? – Assam 22 Yr Girl Death Guwahati Home Stay Dead Body Recovered Police Probing Love Jihad And Other Angles

October 28, 2026


Assam 22 yr girl death guwahati home stay dead body recovered Police probing love jihad and other angles

गुवाहाटी के होमस्टे में युवती का शव बरामद
ग्राफिक्स

विस्तार

असम में गुवाहाटी के बाहरी इलाके अजरा स्थित एक होमस्टे में 22 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरिया का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने निमिषा के दोस्त आशिक अली और होमस्टे के मालिक जयंत साकी को गिरफ्तार कर लिया और होमस्टे को सील कर दिया है।

बेहोश युवती को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तीन लड़के

पुलिस के मुताबिक, गौहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा निमिषा ठाकुरिया अपने दोस्त आशिक अली के साथ होमस्टे में ठहरी थी। शनिवार तड़के तीन युवक निमिषा को बेहोशी की हालत में अजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। युवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्य आरोपी खुदकुशी का दावा कर क्या बोला?

डीसीपी (पश्चिम) बोलिन देवरी ने बताया कि मुख्य आरोपी आशिक अली ने दावा किया है कि छात्रा ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या की है। हालांकि, मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला बेहद संदिग्ध हो गया है। आरोपी के दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।

मां से मारपीट और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत, लव जिहाद का एंगल कैसे उभरा

परिवार के अनुसार, घटना की रात करीब 2 बजे निमिषा ने मां को फोन करके बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। स्थानीय लोगों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे लव जिहाद का मामला बताकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X