शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:संत गुरु रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित – District Level Committee Formed To Spread The Message Of Saint Guru Ravidas To The People

November 7, 2026


चरखी दादरी। महान संत गुरु रविदास के जीवन दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दादरी में एक जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इस समिति का उद्देश्य गुरु रविदास की आगामी 650वीं जयंती को व्यापक स्तर पर मनाना है। यह समिति उनके जीवन दर्शन और सामाजिक भाईचारे में दिए गए योगदान का प्रचार-प्रसार करेगी।

शुक्रवार को समिति की पहली बैठक सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक रामोतार लांबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के संचालन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन भी हुआ। बिशन सिंह आर्य को समिति का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सेवानिवृत्त प्राचार्य सत्यवीर को संयोजक और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता धर्मबीर सिंह को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। रामोतार लांबा ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में फैले भेदभाव को मिटाकर मानवता और प्रेम का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज के दौर में अधिक प्रासंगिक है।

संदेश प्रचार की योजना

अध्यक्ष बिशन सिंह आर्य ने कहा कि समिति दादरी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों से गुरु रविदास का संदेश हर घर तक पहुंचाएगी। संयोजक सत्यवीर ने बताया कि समिति जल्द ही अपनी कार्य योजना घोषित करेगी। इसमें युवाओं और विद्यार्थियों को संत रविदास के विचारों से जोड़ने के लिए विशेष व्याख्यान होंगे। संगोष्ठियां और सामाजिक समरसता यात्राएं भी शामिल की जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X