शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:सुंगल पंचायत में गोशाला जली, दो लाख रुपये का नुकसान – Cowshed Gutted In Sungal Panchayat; Loss Of Two Lakh Rupees
चंबा

Chamba News:सुंगल पंचायत में गोशाला जली, दो लाख रुपये का नुकसान – Cowshed Gutted In Sungal Panchayat; Loss Of Two Lakh Rupees

November 7, 2026


नौण गांव में चारे, लकड़ियों और अन्य सामान की राख, प्रभावित परिवार ने मांगा मुआवजा

बुधवार शाम अचानक भड़की आग, राजस्व विभाग कर रहा नुकसान का आकलन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत सुंगल के नौण गांव में बुधवार शाम एक गोशाला में अचानक आग लग गई। इससे गोशाला में रखा चारा, लकड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

अग्निकांड में प्रभावित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का प्रारंभिक अनुमान है। राहत की बात रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रभावित गोशाला गांव निवासी योगराज की थी। वह पेशे से चालक हैं। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके का दौरा कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की और प्रशासन से परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग उठाई। पंचायत उपप्रधान रोहित कुमार ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित सहायता देने का आग्रह किया है।

उधर, उपमंडल अधिकारी चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग के पटवारी की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

—

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X