शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा – Children In Council Schools Will Get Halva And Upma

November 7, 2026


पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अब मीठा हलवा और नमकीन उपमा भी परोसा जाएगा। बच्चों को पौष्टिक आहार देने और भोजन में विविधता लाने के उद्देश्य से शुरू हो रही यह योजना नवंबर से फरवरी तक चलेगी। इसकी शुरुआत धनतेरस से होगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

योजना के तहत महीने के पहले और तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को हलवा और दूसरे व पांचवें सप्ताह के शुक्रवार को उपमा दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 62 ग्राम हलवा और 58 ग्राम उपमा निर्धारित किया गया है। हलवा सूजी, घी, चीनी और कसे हुए नारियल से तैयार होगा, जबकि उपमा में सूजी, तेल, मौसमी सब्जियां, मूंगफली और मसाले इस्तेमाल किए जाएंगे।

बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि इससे बच्चों को स्वाद के साथ पौष्टिकता भी मिलेगी और सर्दी में उनके खानपान में विविधता आएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X