शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:छठ पर घर पहुंचने की राह होगी मुश्किल, बसों और ट्रेनों में मारामारी – Getting Home For Chhath Will Be Difficult; A Scramble For Seats On Buses And Trains
पीलीभीत

Pilibhit News:छठ पर घर पहुंचने की राह होगी मुश्किल, बसों और ट्रेनों में मारामारी – Getting Home For Chhath Will Be Difficult; A Scramble For Seats On Buses And Trains

November 13, 2026


Getting home for Chhath will be difficult; a scramble for seats on buses and trains.

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

पीलीभीत। छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों और ट्रेनों में जगह पाने के लिए जूझना पड़ेगा। त्योहार के चलते ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लखीमपुर से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इन ट्रेनों की समयबद्धता यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सबसे अधिक देरी विशेष ट्रेनों में हो रही है। इसमें गोरखपुर से संचालित ट्रेन रोजाना देरी से प्लेटफाॅर्म पर पहुंच रही है। इन ट्रेनों के संचालन का असर नियमित ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। एक के पीछे एक ट्रेनों के संचालन से इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे नियमित ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। छठ पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे में पहले से ही ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। ऊपर से ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में भी दिक्कत हो रही है। जिले में गोरखपुर, दिल्ली, नांदेड, लखनऊ सहित अन्य स्थानों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें सबसे अधिक गोरखपुर के लिए संचालित होने वाली ट्रेन रोजाना देरी से पहुंच रही है। यह ट्रेन 15 मिनट से लेकर आधा-एक घंटा तक देरी से आ रही है। जबकि अन्य जगहों से आनी वाली ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से पहुंच रही है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

—————

बसों का भी संचालन न होने से यात्री परेशान

रोडवेज डिपो की ओर से भी अभी विशेष बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। डिपो से लखनऊ के लिए संचालित नियमित दो बसों का संचालन ही इस मार्ग पर किया जा रहा है। जबकि पर्व को लेकर कोई भी अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बसों के संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है। जल्द ही लखनऊ मार्ग पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X