शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:दिवाली के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम – Events Held On The Occasion Of Diwali

November 7, 2026


ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। दादरी स्थित हरिओम कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया। वहीं, कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। सेक्टर-36 स्थित समसारा विद्यालय और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सीएचसी बिसरख के सभागार में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीएचसी बिसरख के साथ पांच पीएचसी—दुजाना, बरौला, मामूरा, थपखेड़ा और मकोड़ा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 अधिकारियों व कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर, उम्मीदों का दीप फाउंडेशन की ओर से ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 स्थित डोमिनोज चौक के पास झुग्गी-बस्ती में सेवा अभियान चलाया गया। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X