शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chocolate Peda Recipe | Chocolate Peda kese banta hai | स्वीट शॉप पर नहीं मिलेगी ये टेस्टी मिठाई, दिवाली पर घर में बनाएं चॉकलेट पेड़ा, आसान है रेसिपी
लाइफ़स्टाइल

Chocolate Peda Recipe | Chocolate Peda kese banta hai | स्वीट शॉप पर नहीं मिलेगी ये टेस्टी मिठाई, दिवाली पर घर में बनाएं चॉकलेट पेड़ा, आसान है रेसिपी

November 7, 2026


होमफोटोलाइफ़फूड

स्वीट शॉप पर नहीं मिलेगी ये टेस्टी मिठाई, दिवाली पर घर में बनाएं चॉकलेट पेड़ा

Last Updated:

Chocolate Peda Recipe: दिवाली पर अपने जीभ का स्वाद बढ़ाना है तो घर पर टेस्टी चॉकलेट पेड़ा बना सकते हैं. दिवाली पर घर आने वाले मेहमानों को इस बार पारंपरिक मिठाइयों के साथ चॉकलेट पेड़ा भी परोस सकते हैं. चलिए जानते हैं कि घर पर टेस्टी चॉकलेट का पेड़ा कैसे बनाते हैं.

दिवाली के त्योहार पर बाहर की मिठाइयों का स्वाद लेने से कुछ लोग कतराते हैं. मगर त्योहार हो और मीठा ना खाएं, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर अगर आप बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट पेड़ा एक बेहतरीन विकल्प है. दिवाली पर घर आने वाले मेहमानों को इस बार पारंपरिक मिठाइयों के साथ चॉकलेट पेड़ा भी परोस सकते हैं. 

मावा और चॉकलेट के स्वाद से तैयार यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. इसे घर पर तैयार करके आकर्षक डिब्बों में पैक कर गिफ्ट के तौर पर भी दिया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि घर पर टेस्टी चॉकलेट का पेड़ा कैसे बनाते हैं.

चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए 250 ग्राम मावा, 100 ग्राम पिसी हुई चीनी, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, 2 बड़े चम्मच दूध, एक छोटा चम्मच घी और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर की जरूरत होगी. इसके अलावा सजावट के लिए कटे हुए बादाम, पिस्ता और चॉकलेट चिप्स भी ले सकते हैं. मावा की मिठास और कोको पाउडर का स्वाद इसे दूसरी मिठाइयों से अलग बनाता है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें मावा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. ध्यान रखें कि मावा का रंग ज्यादा गहरा न हो. जब मावा हल्का भुन जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.

अब इसमें कोको पाउडर और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें. सभी सामग्रियों को तब तक मिलाएं, जब तक मिश्रण एकसार न हो जाए. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो थोड़ा दूध मिला सकते हैं.

जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब इन्हें पेड़े का आकार दें और बीच में हल्का दबाकर डिजाइन बना सकते हैं. आखिर में ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता या चॉकलेट चिप्स लगाकर सजाएं.

चॉकलेट पेड़े तैयार होने के बाद इन्हें करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे पेड़े अच्छी तरह सेट हो जाएंगे. इसके बाद इन्हें प्लेट में सजाकर मेहमानों को परोस सकते हैं. तैयार पेड़ों को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें और कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल करें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X