शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhunjhunu:ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, परिजनों के धरने के आगे झुका प्रशासन, तीन मांगों पर बनी सहमति – Jhunjhunu News: Protest Over Woman’s Death After Surgery Ends As Administration Agrees To Three Key Demands
झुंझुनू

Jhunjhunu:ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, परिजनों के धरने के आगे झुका प्रशासन, तीन मांगों पर बनी सहमति – Jhunjhunu News: Protest Over Woman’s Death After Surgery Ends As Administration Agrees To Three Key Demands

November 7, 2026


Jhunjhunu News: Protest Over Woman's Death After Surgery Ends as Administration Agrees to Three Key Demands

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर हुआ बवाल

विस्तार

शहर के निजी अस्पताल में गर्भाशय की गांठ का ऑपरेशन कराने आई सुख दिव्या की मौत के बाद अस्पताल के बाहर पिछले 24 घंटे से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। परिजनों ने इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

धरने के दौरान परिजनों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। वार्ता के बाद प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच तीन प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी। सहमति के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें परिजनों द्वारा सुझाए गए डॉक्टरों एवं अन्य व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: बेकाबू ट्रॉला ने छह लोगों को रौंदा; तीन बच्चों की मौत, एक लापता

इसके अलावा जांच कमेटी की रिपोर्ट में यदि किसी डॉक्टर या अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी। वहीं मृतका के पति योगेश कुमार द्वारा कोतवाली थाने में दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X