शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकना पड़ा भारी:बैतूल में वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला, दो गंभीर – Betul Forest Guards Attacked With Axes And Sticks For Stopping Cattle Grazing In Plantation Two Critical
बैतूल

प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकना पड़ा भारी:बैतूल में वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला, दो गंभीर – Betul Forest Guards Attacked With Axes And Sticks For Stopping Cattle Grazing In Plantation Two Critical

November 7, 2026


Betul Forest Guards Attacked with Axes and Sticks for Stopping Cattle Grazing in Plantation Two Critical

कुल्हाड़ी-लाठियों से वनकर्मियों पर हमला
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैतूल जिले की सारणी रेंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल और प्लांटेशन की सुरक्षा करने गए वनकर्मियों पर ही ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामला सारणी रेंज के खापा बीट का है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग ने खापा गांव में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया है। इस प्लांटेशन को सुरक्षित रखने के लिए विभाग के कर्मचारी लगातार गश्त करते हैं। शनिवार को भी वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि खापा गांव के कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को प्लांटेशन के अंदर घुसाकर चरा रहे हैं, जिससे लाखों रुपये के पौधे खराब हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने मवेशी को दी समझाइश

सूचना मिलते ही बीट गार्ड, वनरक्षक और चौकीदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्लांटेशन में मवेशी न चराने की समझाइश दी। आरोप है कि समझाइश की बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने अचानक वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बीट गार्ड और चौकीदार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक वनरक्षक भी घायल हुआ है। हमले के बाद सभी आरोपी ग्रामीण मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल सारणी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-  एमपी में मानसून की विदाई: चार प्रतिशत बारिश की कमी, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

मौके पर पहुंचकर रेंजर ने जानकारी ली

घटना की जानकारी मिलते ही सारणी रेंजर वंदना महतो मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। रेंजर के मुताबिक, वनकर्मी अपना कर्तव्य निभा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया है। यह बेहद निंदनीय घटना है। फिलहाल घायल वनकर्मियों का उपचार जारी है। वहीं, वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जल्द ही हमलावर ग्रामीणों की पहचान कर उनके खिलाफ वन अपराध के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से सारणी रेंज के वनकर्मियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X