धमतरी में ऑपरेशन निश्चय:तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त – Dhamtari Police Arrested 3 Traffickers For Selling Heroin; Contraband Worth ₹3.53 Lakh Seized

गिरफ्तार आरोपी
November 7, 2026

गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये का नशीला पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले को नशामुक्त करने के लिए ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली और स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोरिद नगर स्थित शीतला मंदिर के पास कुछ युवक नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से 9 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और तीन मोबाइल भी मिले। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत लगभग 3 लाख 53 हजार रुपये है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में रिसाई पारा निवासी 24 वर्षीय केशव उर्फ बब्लू सोनी शामिल है। जोधापुर वार्ड निवासी 19 वर्षीय शुभम सोनी भी पकड़ा गया है। तीसरा आरोपी आमा तालाब रोड निवासी 25 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशु तिवारी है। पूछताछ में आरोपियों ने नशे के कारोबार के मुख्य सरगना का नाम बताया है। पुलिस की स्पेशल टीम अब इस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने समाज के नागरिकों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
November 13, 2026
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा विस्तार धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टोकन वितरण, भीड़ प्रबंधन, धान की गुणवत्ता […]
November 12, 2026
छात्रावास अधीक्षकों ने 24 घंटे ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश, पदोन्नति, कैडर पुनर्गठन और मेस बजट में कटौती जैसी समस्याओं को उठाते हुए शासन को चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
November 12, 2026
धमतरी जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों पर जानलेवा हमले के मामले सामने आए हैं। पहली घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भेण्डरी की है, जहां मातर मड़ई कार्यक्रम के दौरान गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने बुजुर्ग पर साइकिल के धारदार स्पोक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं दूसरी […]
