शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:कनिका बोहरा का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर – Kanika Bohra Selected For National Cricket Tournament
चंपावत

चंपावत:कनिका बोहरा का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर – Kanika Bohra Selected For National Cricket Tournament

November 7, 2026


Kanika Bohra selected for National Cricket Tournament

कनिका बोहरा

विस्तार

चंपावत के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा कनिका बोहरा का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कनिका ने अपनी मेहनत, लगन और बेहतर खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार ने कनिका को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और कनिका अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X