बरेली:बीडीए ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त, तीन मंजिला भवन पर दिवाली के बाद चलेगा बुलडोजर – Bda Demolished Portion Of Three-storey Building In Bareilly

बीडीए ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण
November 7, 2026

बीडीए ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मौलानगर की कृष्णा विहार कॉलोनी में पार्क की भूमि पर 25 साल पुराने अवैध कब्जे के एक हिस्से को बृहस्पतिवार को ढहा दिया। अभी भी 70 वर्ग मीटर में बना तीन मंजिला भवन ध्वस्त किया जाना बाकी है। इस भवन पर कार्रवाई दिवाली के बाद की जाएगी। यह कार्रवाई महंत संजीव गौड़ द्वारा भूमि पर अपना मालिकाना हक साबित न कर पाने के बाद की गई। बीडीए के अनुसार, महंत ने 400 वर्ग मीटर पार्क की भूमि पर कब्जा कर पशुशाला संचालित कर रखी थी।
बृहस्पतिवार को बीडीए और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पशुशाला के टिनशेड और कुछ दीवारों को गिराया। बीडीए ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। तब महंत संजीव गौड़ ने स्वयं निर्माण हटाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, उन्होंने कब्जा खाली नहीं किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। महंत का दावा है कि उन्होंने यह भूमि काश्तकारों से खरीदी थी, लेकिन वे अदालत में इस बात को साबित नहीं कर सके और मुकदमा हार गए।
अदालत में हुई सुनवाई के दौरान कई बार हारे संजीव गौड़
कृष्णा विहार वेलफेयर सोसाइटी ने निचली अदालत में मुकदमा दायर किया था। पांच अगस्त 2010 को अदालत ने पार्क की भूमि पर कब्जे के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया। महंत संजीव गौड़ ने इस आदेश के खिलाफ आयुक्त न्यायालय में अपील की, जहां 14 मार्च 2013 को आदेश निरस्त हो गया। इसके बाद शासन में की गई अपील भी 15 मई 2015 को निरस्त कर दी गई। 2015 में महंत ध्वस्तीकरण रोकने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय गए थे।
November 13, 2026
फिटनेस कोच प्रीति सिंह – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार हौसले और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इसका उदाहरण बरेली की रहने वाली फिटनेस एवं न्यूट्रिशन कोच प्रीति सिंह ने कर दिखाया है। उन्होंने लेह-लद्दाख स्थित फोटी ला दर्रे पर समुद्र तल से 18,124 […]
November 13, 2026
UP Voter List ग्राफिक्स विस्तार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म-6 बरेली मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने के बाद रेफरेंस नंबर का मेसेज नहीं आने पर अब दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। दोबारा आवेदन से डुप्लीकेट प्रविष्टियां बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए […]
November 13, 2026
आरोपी शिक्षक – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार बरेली के बहेड़ी कस्बे के नामचीन स्कूल के एक शिक्षक पर कक्षा तीन की छात्राओं से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने सीसी फुटेज चेक करने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ […]
