शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे को लेकर विवाद की चर्चा – Bihar News-bjp Leader Shot Dead In Broad Daylight While Collecting Donations In Barganj Police Station Area
भागलपुर

बिहार:भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे को लेकर विवाद की चर्चा – Bihar News-bjp Leader Shot Dead In Broad Daylight While Collecting Donations In Barganj Police Station Area

November 7, 2026


Bihar news-BJP Leader Shot Dead in Broad Daylight While Collecting Donations in Barganj Police Station Area

भाजपा नेता उमा भूषण तांती
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। बदमाशों ने उसके सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमा भूषण तांती के तौर पर की गई है। वह भाजपा में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने बॉडी को मायागंज अस्पताल लाया है, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा को लेकर उगाही हो रहे चंदा को लेकर विवाद था। इसी विवाद में सिर में गोली मारी है।

इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची। पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X