Kangra News:परागपुर के ऐतिहासिक तालाब का कायाकल्प शुरू – Rejuvenation Of The Historic Pond In Paragpur Begins

परागपुर बाजार में स्थित ऐतिहासिक तालाब।स्रोत : सवांद
November 7, 2026

परागपुर बाजार में स्थित ऐतिहासिक तालाब।स्रोत : सवांद
परागपुर (कांगड़ा)। देश के पहले हेरिटेज विलेज परागपुर में स्थित ऐतिहासिक तालाब अब अपने पुराने वैभव में लौटेगा। पर्यटन विभाग और स्थानीय विकास खंड ने मिलकर इस सदियों पुरानी धरोहर को संवारने की संयुक्त पहल शुरू की है। राजस्व अभिलेखों में यह जलस्रोत वर्ष 1868 का दर्ज है।
प्रशासन ने जीर्णोद्धार की प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। तालाब का जलस्तर घटाकर जलीय जीवों को सुरक्षित ब्यास नदी में स्थानांतरित कर दिया गया है। विरासत संरक्षण की इस मुहिम में स्थानीय ग्रामीणों ने विकास कार्यों की कार्यसूची पंचायत प्रधान को सौंपी है।
पंचायत और ग्रामसभा से अनुमोदन के बाद प्रस्ताव को अंतिम प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी के लिए उपायुक्त कांगड़ा को भेजा जाएगा। हेरिटेज विलेज कमेटी और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एसडीएम निशांत ठाकुर इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं। वह तकनीकी अधिकारियों और पर्यटन विभाग के साथ मिलकर इसके सौंदर्यीकरण की योजना तैयार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य धरोहर के मूल स्वरूप को सहेजने के साथ पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध करवाना है।
योजना के तहत तालाब की मरम्मत, स्वच्छता और आसपास के परिवेश का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित होते ही बजट स्वीकृत करवाकर कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।
ग्रामसभा से पारित प्रस्ताव मिलते ही उसे आगामी कार्रवाई और वित्तीय स्वीकृति के लिए उपायुक्त को भेजा जाएगा। तकनीकी टीम और पर्यटन विभाग के साथ मिलकर खाका तैयार किया जा रहा है ताकि ऐतिहासिक धरोहर को संवारकर पर्यटन के अनुकूल बनाया जा सके। -निशांत ठाकुर, एसडीएम, देहरा
November 13, 2026
मिलवां अनाज मंडी धान खरीद मिलवां मंडी खरीद में सबसे आगे, चार मंडियों में अब तक 8117 मीट्रिक टन धान की खरीद संवाद न्यूज एजेंसी इंदौरा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की चार अनाज मंडियों में धान खरीद का सिलसिला जारी है। इस सीजन में अब तक 849 किसान सरकार को धान बेच चुके हैं। किसानों को […]
November 13, 2026
फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों से खरीदी गई जमीन सरकार के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। – फोटो : एआई। विस्तार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों के सहारे जमीन खरीदने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर खरीदी गई जमीन प्रदेश सरकार के नाम दर्ज करने […]
November 13, 2026
साइबर ठगी के 19.50 लाख रुपये भी लौटाए, इस माह 29 लाख की संपत्ति जब्त करने के आदेश संवाद न्यूज एजेंसी धर्मशाला। कांगड़ा जिले में चोरी, गृहभेदन और साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद की है। वर्ष 2026 में चोरी और गृहभेदन के विभिन्न मामलों […]
