शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:दिवाली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत – Young Man Who Returned Home For Diwali Dies In Road Accident

November 7, 2026


-चंडीगढ़ में रहकर काम करने वाला युवक दिवाली मनाने आया था घर, नगीना मार्ग पर हुआ हादसा

नजीबाबाद। दिवाली मनाने घर आए युवक की शुक्रवार देर शाम बस की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर एनआईआईटी कॉलेज के पास हुआ। हादसे के बाद परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।

गांव नेकपुर निवासी अरुण उर्फ कालू (22) पुत्र चंद्रपाल चंडीगढ़ के एक होटल में नौकरी करता था। वह दो दिन पहले दिवाली मनाने अपने घर आया था। शुक्रवार देर शाम अरुण घर में चल रहे निर्माण के लिए दरवाजा देखने नजीबाबाद गया था। घर लौटते समय नगीना की ओर से नजीबाबाद आ रही एक निजी बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना से परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं और गहरा दुख छा गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X