शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:साफ-सफाई नहीं, गंदगी से वार्ड की पहचान – Not Cleanliness, But Filth Defines The Ward
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:साफ-सफाई नहीं, गंदगी से वार्ड की पहचान – Not Cleanliness, But Filth Defines The Ward

November 7, 2026


Not cleanliness, but filth defines the ward.

नगर पंचायत मानिकपुर के काछीपट्टी में लगा कूड़े का ढेर।

नगर पंचायत मानिकपुर जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत है लेकिन इसकी पहचान गंदगी से है। वार्डों में साफ-सफाई का अभाव है और जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं।

दिवाली पर्व पर भी गंदगी होने से लोगों में नाराजगी है। नगर पंचायत के काछीपट्टी वार्ड में कूड़े का ढेर लगा है। जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। डस्टबिन तो हैं लेकिन वह भी कचरे से भरे हैं। कई दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई।

यही हाल ज्वाला देवी वार्ड का भी है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। वार्ड के महेश, सुरेश और सुनील ने बताया कि दिवाली का पर्व स्वच्छता का प्रतीक है। अभियान चलाकर वार्डों की बेहतर सफाई कराई जाए।

आंकड़े एक नजर में

– कुल 17 वार्ड

– आबादी 24,435

– 120 सफाईकर्मी की है तैनाती

– दो शिफ्ट में होती है सफाई

प्रबुद्धजन बोले

साफ-सफाई की जितनी जिम्मेदारी सफाई कर्मियों की है, उतनी ही स्थानीय नागरिकों की भी है। कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।

– अनूप कुमार गुप्ता, शिक्षक

वार्ड की सफाई के प्रति हम सभी को संकल्पित होना होगा। गंदगी व कचरे को सड़क पर न फेंके। डस्टबिन का प्रयोग करें।

– डॉ अरविंद कुमार साहू

——

वर्जन

वार्डों की नियमित साफ-सफाई होती है। जहां भी गंदगी व कूड़े का ढेर लगा है। वहां टीम भेजकर साफ-सफाई कराई जाएगी।

अतुल कुमार रघुवंशी, ईओ नगर पंचायत मानिकपुर

——

नगर पंचायत मानिकपुर के काछीपट्टी में लगा कूड़े का ढेर।

नगर पंचायत मानिकपुर के काछीपट्टी में लगा कूड़े का ढेर।

नगर पंचायत मानिकपुर के काछीपट्टी में लगा कूड़े का ढेर।

नगर पंचायत मानिकपुर के काछीपट्टी में लगा कूड़े का ढेर।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X