शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:औने-पौने दाम में गन्ना बेचने को किसान मजबूर – Farmers Forced To Sell Sugarcane At Throwaway Prices
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:औने-पौने दाम में गन्ना बेचने को किसान मजबूर – Farmers Forced To Sell Sugarcane At Throwaway Prices

November 7, 2026


Farmers forced to sell sugarcane at throwaway prices

जलालपुर के रफीगंज स्थित निजी क्रेशर के बाहर तौल के इंतजार में खड़े गन्ना लदे वाहन। संवाद

जलालपुर। बेमौसम बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण गन्ने की फसल गिर गई है। नुकसान की आशंका में किसानों ने समय से पहले कटाई शुरू कर दी है। वहीं, सरकारी क्रय केंद्रों का संचालन शुरू नहीं होने से किसानों को निजी क्रेशरों पर कम दाम में गन्ना बेचना पड़ रहा है।

किसानों के मुताबिक, पिछले वर्ष निर्धारित 400 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले इस बार निजी क्रेशरों पर महज 200 से 300 रुपये मिल रहे हैं। चौबे का पुरा निवासी बाबूराम ने बताया कि वह तीन ट्रॉली गन्ना लेकर तीन दिनों से क्रेशर पर खड़े हैं। करीब 15 किलोमीटर दूर से उपज लाने के बावजूद तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

लवइया निवासी वीरेंद्र भी तीन ट्रॉली गन्ना लेकर तीन दिनों से इंतजार कर रहे हैं। मजबूरी में उन्हें 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना बेचना पड़ रहा है। कसदहा निवासी मधुबन यादव 20 किलोमीटर दूर से दो ट्रॉली गन्ना लेकर पहुंचे हैं, लेकिन उन्हें भी तौल का इंतजार है। दुल्हुपुर निवासी मनोज सिंह ने बताया कि बारिश से फसल गिर गई है। खेत में गन्ना छोड़ने पर नुकसान की आशंका के चलते समय से पहले कटाई करनी पड़ी। गन्ना विकास अधिकारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि 12 नवंबर से सरकारी क्रय केंद्र शुरू होंगे। 14 नवंबर से चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति शुरू की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X