शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप – Allegations Of Irregularities In The Pradhan Mantri Awas Yojana

October 28, 2026


भगवानपुर ब्लॉक के दरियापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को ग्रामीण खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने योजना में अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को लाभ देने के बजाय को आवास आवंटित किए जाने की शिकायत की गई। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल पात्र परिवारों को ही मिलना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान सोहित, शोभित, कुलदीप, विक्की , मेघराज सिंह, राजेश और मदन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X