शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:घर लौटने वालों की बसों में भीड़, सीट के लिए आपाधापी – Crowds In Buses Carrying People Heading Home

November 7, 2026


– रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से लगा रहा यात्रियों का जमावड़ा

– यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद रोडवेज ने बसों के बढ़ाए फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ने से रोडवेज बस अड्डे पर अव्यवस्थाओं की स्थिति बनी रही। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। कई रूटों पर बसें कम पड़ने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। परिवार और सामान के साथ पहुंचे लोग बसों के इंतजार में परेशान नजर आए।

यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सहारनपुर के अलावा दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। बसों में जगह पाने के लिए यात्रियों में आपाधापी का माहौल रहा। रोडवेज बस अड्डे के अलावा ऋषिकुल तिराहे और चंडीघाट चौक पर भी यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।

यात्रियों का कहना था कि त्योहार के चलते बसों में भीड़ बढ़ गई है। बसों की उपलब्धता कम होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X