शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:ज्ञानवापी पुनरीक्षण याचिका पर अब 17 नवंबर को सुनवाई – Hearing On The Gyanvapi Revision Petition Now Set For November 17

November 7, 2026


Hearing on the Gyanvapi revision petition now set for November 17

वाराणसी। ज्ञानवापी के साल 1991 के मूल मुकदमे में वादी हरिहर पांडेय की तीन पुत्रियों को पक्षकार बनाने और वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका पर अब 17 नवंबर को सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक के अवकाश पर होने के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी पुत्रियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्रा और रेनू पांडेय ने पिता के स्थान पर पक्षकार बनाए जाने की अर्जी दी थी। साथ ही वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की मांग की थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक की अदालत ने दोनों मांगों से संबंधित प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए थे। इसके खिलाफ तीनों बहनों ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है। इसमें नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़ा मूल मुकदमा भी शामिल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X