शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Toyota Innova Hycross Facelift: लॉन्च डेट कन्फर्म, पहले से ज्यादा प्रीमियम होगी नई MPV
ऑटो

Toyota Innova Hycross Facelift: लॉन्च डेट कन्फर्म, पहले से ज्यादा प्रीमियम होगी नई MPV

November 7, 2026


Last Updated:

Toyota Innova Hycross खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है. कंपनी 25 नवंबर को इस प्रीमियम MPV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. इसमें पहले से ज्यादा बड़ी 12.3-इंच टचस्क्रीन, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया डिजाइन देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, इसके हाइब्रिड इंजन में Flex-Fuel टेक्नोलॉजी मिलने की भी चर्चा है. जानिए नई इनोवा की कीमत और सभी बड़े बदलाव.

ख़बरें फटाफट

Toyota Innova Hycross Facelift की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन मारेगी एंट्रीZoom

Toyota Innova Hycross जल्द नए अवतार में आ रही है.

Toyota ने अपनी प्रीमियम एमपीवी Innova Hycross के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 25 नवंबर 2026 को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. 2022 में लॉन्च होने के बाद ये पहला बड़ा अपडेट है. इंडोनेशिया में किजंग इनोवा जेनिक्स नाम से पहले ही अपडेटेड वर्जन बिक रहा है, जिससे भारत में आने वाले मॉडल के बारे में काफी कुछ साफ हो गया है. टेस्ट म्यूल्स और स्पाई शॉट्स में नया फ्रंट ग्रिल, स्लीकर हेडलैम्प्स, अपडेटेड बंपर और रिवाइज्ड टेल लैंप दिखे हैं.

केबिन में 10.1 इंच की जगह 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. पावरट्रेन में मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन बरकरार रहेंगे, साथ ही फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता का भी जिक्र हो रहा है. कीमत 20 से 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने का अनुमान है. त्योहारी सीजन में ये लॉन्च टोयोटा के लिए काफी इंपॉर्टेंट साबित होगा.

डिजाइन में बदलाव

एक्सटीरियर की बात करें, तो फेसलिफ्ट मॉडल में नया ग्रिल, स्लीकर एलईडी हेडलैम्प्स, अपडेटेड फ्रंट-रियर बंपर और नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे. टेल लैंप भी रिवाइज्ड होंगे. ये बदलाव इंडोनेशियाई मॉडल से मिलते-जुलते हैं और इनोवा हाइक्रॉस को ज्यादा मॉडर्न लुक देंगे.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन में सबसे बड़ा अपग्रेड 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो मौजूदा 10.1 इंच यूनिट की जगह लेगा. साथ में 12.3 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी आएगा. सीट अपहोल्स्ट्री, इंटीरियर कलर स्कीम और कनेक्टेड कार सॉफ्टवेयर अपडेटेड होंगे. कुछ वेरिएंट में बेहतर कम्फर्ट फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.

इंजन और पावरट्रेन

पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (लगभग 173 पीएस) CVT के साथ और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (लगभग 184 पीएस कंबाइंड) ई-सीवीटी के साथ उपलब्ध रहेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइब्रिड वर्जन में फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता जोड़ी जा सकती है, जिससे ये हाई इथेनॉल ब्लेंड (E30 या अधिक) पर चल सकेगा. ये भारत में टोयोटा का पहला ऐसा फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर व्हीकल हो सकता है.

संभावित कीमत और कंपटीशन

वर्तमान में इनोवा हाइक्रॉस 18.70 से 32.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है. फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 20 से 35 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है. ये प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी इन्विक्टो जैसी कारों से मुकाबला करेगी. कुल मिलाकर ये फेसलिफ्ट स्टाइल, फीचर्स और संभावित फ्लेक्स-फ्यूल विकल्प के साथ इनोवा हाइक्रॉस को और मजबूत बनाएगा.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X