जयपुर:वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ महारैली की तैयारी, अलका लांबा आज करेंगी प्रेसवार्ता,राजस्थान की भागीदारी पर फोकस – Jaipur: Alka Lamba To Brief Media On Congress Rally Plans For November 1 At Delhi’s Ramlila Maidan

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर
October 28, 2026

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वे दोपहर 12 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा गांधी भवन में मीडिया से बातचीत करेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ महारैली की तैयारियों और राजस्थान से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर जानकारी दी जाएगी।
कांग्रेस की ओर से आयोजित इस महारैली को मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े अभियान के तौर पर पेश किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूचियों में पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित महारैली के माध्यम से आवाज बुलंद की जाएगी।
जयपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलका लांबा राजस्थान में महिला कांग्रेस की भूमिका और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी दिशा-निर्देश दे सकती हैं। कांग्रेस का लक्ष्य महारैली में राजस्थान से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: हिरासत में मौत पर मुआवजा योजना तीन महीने में लागू करे सरकार, हाईकोर्ट का आदेश
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा के लिए जनजागरण के साथ सामूहिक प्रयास भी आवश्यक हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस की प्रदेश और जिला इकाइयों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। कांग्रेस के अनुसार महारैली के जरिए मतदाता अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूचियों में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
दोपहर 12 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ महारैली की तैयारियां और राजस्थान की भागीदारी रहेगा।
November 13, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मतदाता सूची में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न तो किसी मतदाता का नाम हटाया जा सकता है और न ही नया नाम जोड़ा […]
November 13, 2026
राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपना […]
November 13, 2026
राजस्थान में निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,26,67,416 हो गई है। नई प्रारूप सूची के अनुसार, राज्य में 2,75,24,780 पुरुष और 2,51,42,052 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा […]
