शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:छोटी दिवाली पर मिट्टी के दीये और सजावटी सामान की खूब हुई खरीदारी – There Was A High Volume Of Purchases Of Earthen Lamps And Decorative Items On Chhoti Diwali
भिवानी

Bhiwani News:छोटी दिवाली पर मिट्टी के दीये और सजावटी सामान की खूब हुई खरीदारी – There Was A High Volume Of Purchases Of Earthen Lamps And Decorative Items On Chhoti Diwali

November 7, 2026


There was a high volume of purchases of earthen lamps and decorative items on Chhoti Diwali.

शहर के घंटाघर से सराय चौपटा बाजार में खरीदारी के लिए जुटी लोगों की भीड़।

भिवानी। दिवाली पर प्रदोष काल में शाम 5:36 से 8:14 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और छोटी दिवाली पर शनिवार को पूजन सामग्री, सजावटी सामान, फूलों व मिट्टी के दीयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

बाजारों में फुटपाथों पर फूलों और बंदनवार की स्टॉलें सजी रहीं। मिट्टी के दीये खरीदने के लिए भी लोग दुकानों पर पहुंचे। खास बात यह रही कि छोटे बच्चे भी मिट्टी के दीपक बेचने के लिए स्टॉल लगाए हुए थे। वहीं कई बच्चे दीपकों को आकर्षक बनाने के लिए उनमें रंग भरते नजर आए। बाजारों में वाहनों और लोगों की भीड़ के चलते सर्कुलर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। बाजारों में लगी मचानों पर सुरक्षा कर्मी दूरबीन से भीड़ पर नजर रखे हुए थे। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए पुलिस ने बाजारों में पैदल गश्त भी की।

दमकल और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दिवाली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दमकल विभाग की करीब 10 बड़ी गाड़ियों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की हैं। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बर्न वार्ड स्थापित करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पटाखों से जलने या अन्य किसी दुर्घटना में घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X