शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:दीपावली पर मुख्य बाजार में तैनात रहेगी फायर यूनिट – Fire Unit Will Be Deployed In The Main Market On Diwali

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Sat, 07 Nov 2026 06:22 PM IST

Fire unit will be deployed in the main market on Diwali

रुद्रप्रयाग। दीपावली पर्व पर अग्निकांड की आशंका को देखते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग ने नगर मुख्य बाजार में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों और प्रशिक्षित कार्मिकों से लैस फायर यूनिट तैनात की है। यह यूनिट बाजार क्षेत्र में निगरानी रखेगी और आपात स्थिति में शीघ्र मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेगी। शनिवार को फायर टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर स्थापित फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण और परीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में एफएफएसओ नीरज सिंह धामी के नेतृत्व में टीम ने हाइड्रेंटों की कार्यशीलता, जलापूर्ति और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की गई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X