Nainital News:हल्द्वानी में शहीदों के सम्मान में जलाए 251 दीये – 251 Earthen Lamps Lit In Haldwani In Honor Of The Martyrs
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दिवाली की पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में 251 दिए जलाए। पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देशवासी भयमुक्त होकर त्योहार मना पाते हैं। संस्था शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखती है। वहां संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक खेमराज साहू, सदस्य मनीष साहू, मीना जोशी, ललिता कपाड़ी, योगिता बनोला, सुनीता तिवारी और ममता खत्री सहित आदि मौजूद रहे।
