शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:दिवाली पर गुम मोबाइल पाकर खिले 76 लोगों के चेहरे – 76 People Beam With Joy After Recovering Their Lost Mobile Phones During Diwali

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Sun, 08 Nov 2026 01:35 AM IST

76 people beam with joy after recovering their lost mobile phones during Diwali

श्रावस्ती। दीपावली के अवसर पर शनिवार को पुलिस ने लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके गुम हुए 76 मोबाइल वापस कर दिए। एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी राहुल भाटी ने स्वामियों को उनके फोन सौंपे। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख 40 हजार रुपये है।

एसपी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर सर्विलांस सेल प्रभारी राणा विशाल प्रताप सिंह की टीम ने तकनीकी संसाधनों और आईएमईआई निगरानी का उपयोग कर जिले के विभिन्न स्थानों से ये फोन बरामद किए। इस दौरान एसपी ने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एएसपी चंद्रकेश सिंह और सीओ क्राइम आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X