शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:बिजली चोरी के आरोपी को मिली जमानत – Accused In Electricity Theft Case Granted Bail

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Wed, 04 Nov 2026 12:26 AM IST

Accused in electricity theft case granted bail

रायबरेली। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) की अदालत ने बिजली चोरी के आरोपी श्यामलाल को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अभियोजन के अनुसार, दो दिसंबर 2020 को बछरावां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान श्यामलाल को बकाया बिल पर कटे बिजली कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़कर बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने धारा 138 बी में सात साल से कम सजा के प्रावधान और विवेचना के दौरान गिरफ्तारी न होने के आधार पर जमानत मंजूर की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X