शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे 8800 परीक्षार्थी – Cbse 10th And 12th Examination Will Sit For 8800 Candidates

November 8, 2026


मिर्जापुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं की समय सारिणी घोषित की जा चुकी है। 19 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार इस परीक्षा में कुल 8800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह जानकारी देते हुए लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य और सीबीएसई के सीटी कोऑर्डीनेटर डॉ. एनके पांडेय ने दी। बताया कि 10वीं की परीक्षा में 4800 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि 12वीं की परीक्षा में 4000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

जिले में कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले बार इन केंद्रों की संख्या नौ थी। पिछले वर्ष 8200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 600 बढ़ गई है। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। लिखित परीक्षाएं सुबह 10: 30 बजे से शुरू होंगी। सभी केंद्राध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया है कि वे केंद्रों पर जो भी समस्या हो, उसे तत्काल दूर कराएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X