शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:मनुष्य को अच्छाई और बुराई का ज्ञान कराती है रामायण – The Ramayana Imparts Knowledge Of Good And Evil To Human Beings
बलरामपुर

Balrampur News:मनुष्य को अच्छाई और बुराई का ज्ञान कराती है रामायण – The Ramayana Imparts Knowledge Of Good And Evil To Human Beings

November 8, 2026


The Ramayana imparts knowledge of good and evil to human beings

फोटो-8-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-स्रोत: आयोजक

बलरामपुर। रामायण कथा मनुष्य को अच्छाई और बुराई के बीच अंतर समझाने के साथ ही सदाचार, मर्यादा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम का चरित्र प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर समाज में सुख, शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। यह संदेश नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित श्री हनुमत जयंती महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की रात आयोजित रामायण कथा में दिया गया।

कथा का शुभारंभ हनुमानगढ़ी के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महाराज, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र और भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र ने व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद प्रवाचक रोहित शास्त्री जी महाराज ने श्रीरामायण कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल सनातन धर्म के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जगत के आदर्श हैं। उनका जीवन सत्य, धर्म, त्याग, प्रेम, करुणा और कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण के माध्यम से समाज को मर्यादा में रहकर जीवन जीने की सीख दी। उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर मनुष्य अपने जीवन की बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

कथा के दौरान भक्तजनों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X