शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग:चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 14 जख्मी; 1500 यात्री सुरक्षित निकाले – Karmabhoomi Express Fire News: Fire Broke Out In Coaches Of A Train In Punjab
पटियाला

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग:चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 14 जख्मी; 1500 यात्री सुरक्षित निकाले – Karmabhoomi Express Fire News: Fire Broke Out In Coaches Of A Train In Punjab

November 8, 2026


Karmabhoomi Express Fire News: Fire Broke Out in Coaches of a Train in Punjab

पटियाला में ट्रेन में लगी आग

विस्तार

राजपुरा के पास शुक्रवार दोपहर कर्मभूमि एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बन गई। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन के चार जनरल कोचों में अचानक आग भड़क उठी। सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास डिब्बों से लपटें और धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। 

धुएं से घिरे डिब्बों से जान बचाने के लिए कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद पड़े। इस दौरान भगदड़ में 14 यात्री जख्मी हो गए। इनमें एक की पीठ बुरी तरह झुलस गई। ट्रेन में करीब 1500 यात्री सवार थे। लोको पायलट और गार्ड ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए आग प्रभावित चारों कोच को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया। इससे आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैल सकी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 शुक्रवार दोपहर 12:58 बजे साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। कुछ ही देर बाद इंजन से पांचवें नंबर पर स्थित जनरल कोच में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य कोच भी इसकी चपेट में आ गए। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हुआ और ट्रेन को सुरक्षित रोक लिया गया।


पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जीआरपी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक डिब्बे के पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विस्तृत फॉरेंसिक जांच कराएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X