शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:बच्ची की हत्या का आरोपी अस्पताल से भेजा जेल – Accused In Girl’s Murder Sent To Jail From Hospital

November 8, 2026


हैदरगढ़। दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी उत्तम सिंह को शुक्रवार को अस्पताल से पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडेय की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने बालिका के परिजनों से मुलाकात कर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ है। बृहस्पतिवार को गांव से लापता हुई कक्षा चार की छात्रा का शव रात में गांव के बाहर एक पुराने कुएं में मिला था। पुलिस ने रातभर पांच टीमें लगाकर आरोपी की तलाश की थी। शुक्रवार सुबह गांव से करीब तीन किमी दूर पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी उत्तम सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी थी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X