शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:बीस लाख लाओ तो शादी करेंगे, नहीं तो जहर खाकर मर जाओ… मर गई युवती – “bring Two Million [rupees] If You Want The Marriage To Happen; Otherwise, Take Poison And

November 8, 2026


माधौगंज। पिता से बीस लाख रुपये लेकर आओ तो शादी करूंगा, नहीं तो जहर खाकर मर जाओ। प्रेमी की इस बात युवती इस कदर आहत हुई कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। अब मृतका की मां की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कुरसठ के राजेंद्र नगर निवासी कम्मो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनकी बेटी नाजिया (19) का प्रेम प्रसंग राजेंद्र नगर निवासी विवेक मिश्रा से था। बताया कि विवेक ने नाजिया से शादी करने का भरोसा भी दिया था। आरोप लगाया कि बाद में विवेक की नजदीकियां किसी और युवती से भी हो गईं। इसके बाद युवती ने विवेक से शादी करने के लिए कहा।

आरोप है कि विवेक ने कहा कि अपने पिता से बीस लाख रुपये लेकर आओ तभी शादी करेंगे। नहीं तो जहर खाकर मर जाओ। तीन नवंबर को नाजिया ने जहर खा लिया। इसका पता चलने पर परिजनों ने नाजिया से जहर खाने की वजह पूछी, तो पूरी बात पता चली। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X