Lakhimpur Kheri News:पहला फेरा लेकर रवाना हुई रामनगर-पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल – Ramnagar-pataliputra Puja Special Departs For The First Time
मैलानी/पीलीभीत। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से चलाई जा रही रामनगर-पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल शनिवार को पहला फेरा लेकर पीलीभीत से रवाना हुई।
तीन फेरों में चलने वाली यह ट्रेन 14 और 21 नवंबर को भी संचालित होगी। इससे बिहार के प्रवासी मजदूरों को छठ पूजा पर घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र शनिवार को रामनगर से चलकर 20 मिनट की देरी से 14:20 बजे मैलानी पहुंची। यहां से 14:34 बजे रवाना होकर गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर होते हुए रविवार सुबह 07:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के मुताबिक, वापसी में गाड़ी संख्या 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर आठ नवंबर को सुबह 09:45 बजे रवाना होगी।
सोमवार रात सीतापुर जंक्शन से 02:30 बजे, लखीमपुर से 03:25 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 03:55 बजे और मैलानी से 04:25 बजे पूरनपुर से 05:10 बजे, पीलीभीत से 06:15 बजे गुजरेगी। इसके बाद पूरनपुर, पीलीभीत समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी। संवाद
