Mahoba News:राज्य अध्यापक पुरस्कार के आवेदन 10 से होंगे – Applications For The State Teacher Award Will Begin On The 10th
महोबा। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए राज्य व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 से 30 नवंबर तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इसको लेकर निर्देश जारी किए है।
राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। वहीं, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों का परीक्षण व सत्यापन करेगी। पात्र अभ्यर्थियों के प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजे जाएंगे। इसके बाद मंडलीय समिति प्रस्तावों की समीक्षा कर उन्हें निदेशालय स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। अंतिम चरण में राज्यस्तरीय समिति 15 से 24 जनवरी 2027 तक चयन प्रक्रिया पूरी करेगी। विभागीय निर्देशों के अनुसार पुरस्कारों के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का चयन वर्ष 2022 में निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। (संवाद)
