शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महराजगंज:खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत – Ssb Jawan Shoots Himself With Service Rifle On Duty At Khanuwa Border In Maharajganj Dies
महाराजगंज

महराजगंज:खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत – Ssb Jawan Shoots Himself With Service Rifle On Duty At Khanuwa Border In Maharajganj Dies

November 8, 2026


SSB Jawan Shoots Himself with Service Rifle on Duty at Khanuwa Border in Maharajganj Dies

मृतक जवान मंजीत कुमार
ग्राफिक्स

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद निवासी मंजीत कुमार (33) एसएसबी की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में तैनात थे। मंगलवार देर रात करीब 1:40 बजे ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X