शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत – Motorcyclist Killed After Being Hit By A Bus

November 8, 2026


अमौली। तेज रफ्तार बस की टक्कर से शनिवार देर शाम बाइक सवार की मौत हो गई। चांदपुर थाना के गोविंदपुर बिलारी निवासी अनुज प्रजापति (19) शनिवार देर शाम आठ बजे बाइक से सठिगवां जा रहा था। तेंदवारी मोड़ के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी अमौली में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसे की परिजन को सूचना दी गई है। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X