शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:ट्रेन के गेट पर लटककर और शौचालय में कर रहे सफर – Traveling While Hanging Onto The Train Door Or Staying Inside The Toilet
औरैया

Auraiya News:ट्रेन के गेट पर लटककर और शौचालय में कर रहे सफर – Traveling While Hanging Onto The Train Door Or Staying Inside The Toilet

November 8, 2026


औरैया। दिवाली पर घर जाने वालों की ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी है। लंबे रूट की ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कोई गेट पर लटक कर तो कोई शौचालय में सफर करने को मजबूर है। जीआरपी और आरपीएफ को स्थिति संभालने में पसीने छूट गए।

फफूंद स्टेशन पर आने वाली कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज (इलाहाबाद), आगरा, टूंडला, इटावा, अलीगढ़, मेरठ, गोंडा जैसे लंबे रूटों की ट्रेनों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इन ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। मेरठ सिटी स्पेशल, नेता जी, ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित ट्रेनें शनिवार को फफूंद स्टेशन पहुंची तो उनमें अंदर घुसने की जगह तक नहीं थी। कोई इमरजेंसी तो कोई शौचालय की खिड़की से अंदर घुस रहा था। कोच के गेट से लेकर शौचालय तक में यात्रियों का कब्जा था। कोच में क्षमता से दो गुना ज्यादा यात्री थे। प्रयागराज जा रहे यात्री अमित पटेल ने बताया कि उनकी सीट आरक्षित थी, लेकिन जब ट्रेन की स्थिति देखी तो अंदर पैर रखने की जगह नहीं थी। मजबूरी में एसी वाले कोच में गए। वहां टीटी ने जुर्माना लगाया। इसी तरह कानपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में बैठे आयुष सिंह ने बताया कि कानपुर में जैसे ही ट्रेन खड़ी हुई तो आधा घंटा में पूरी भर गई।

ट्रैक पार कर जाने लगीं महिलाएं

ट्रेन पकड़ने की होड़ में यात्री अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए कुछ महिलाएं पटरी पार कर जा रही थीं। इस पर आरपीएफ जवानों ने उन्हें रोका तो वे उनसे उलझ गईं। कहने लगीं कि सीढ़ियां दूर हैं, उधर से जाएंगे तो ट्रेन छूट जाएगी। आरपीएफ जवानों ने सख्ती कर महिलाओं को रोका और उन्हें फुटओवर ब्रिज से ही भेजा।

फोटो-26-फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ती भीड़। संवाद

फोटो-26-फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ती भीड़। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X