शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhajjar-bahadurgarh News:आईटीआई में 16 तक ले सकेंगे दाखिला – Admissions In Iti Will Be Open Until The 16th
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:आईटीआई में 16 तक ले सकेंगे दाखिला – Admissions In Iti Will Be Open Until The 16th

November 8, 2026


Admissions in ITI will be open until the 16th.

फोटो: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजलू गढ़ी। संवाद

सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार ने एक और अवसर दिया है।

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 नवंबर 2026 कर दी है। इसके तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत में एससीवीटी व्यवसायों की रिक्त सीटों पर 6 से 16 नवंबर तक दाखिले किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सोनीपत सहित जिले के किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर एससीवीटी व्यवसायों की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड जमा किए जाएंगे और मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उसी दिन संबंधित आईटीआई में पहुंचकर अपने दस्तावेज का सत्यापन करवाना होगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय आईटीआई सोनीपत में एससीवीटी व्यवसायों की रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और इच्छानुसार व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय में आवेदन कर सत्यापन करवाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X