शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बॉलीवुड एक्टर को सजा:सलमान की फिल्म में काम, साउथ का स्टार; जानें भूपेंद्र सिंह ने क्यों की किसान की हत्या – Bollywood Actor Sentenced: Worked In A Salman Khan Film, A Star In South Indian Cinema—find Out Who Bhupendra
शामली

November 8, 2026

अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. शहजाद अली ने बॉलीवुड अभिनेता भूपेंद्र सिंह को गोविंद सिंह की हत्या के आरोप में 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और दो घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। भूपेंद्र सिंह पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं, अदालत ने ज्ञान सिंह, जीवन सिंह उर्फ जोवनदीप और गुरजंट को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra

भूपेंद्र सिंह और उसके फार्म से बरामद किया गया था असलहा।

यह मामला गांव कुआखेड़ा खदरी निवासी जीत सिंह द्वारा थाना बढ़ापुर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। एडीजीसी अजीत पंवार और प्रमोद शर्मा के अनुसार जीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके बड़े भाई गुरदीप का पड़ोसी किसान भूपेंद्र सिंह से खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर था। 

Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra

भूपेंद्र सिंह।

तीन दिसंबर 2023 की दोपहर इसी विवाद के चलते आरोपी भूपेंद्र सिंह पेड़ों को अपना बताने लगा। गुरदीप सिंह ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी भूपेंद्र सिंह ने गाली गलौज करते हुए रिवॉल्वर निकाल कर गुरदीप सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से गुरदीप घायल हो गए।

Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra

भूपेंद्र सिंह गोली चलाता कैमरे में हुआ था कैद।

उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गोविंद सिंह भी वहां पहुंचे। आरोप था कि ज्ञान सिंह, जीवन सिंह और गुरजंट ने गोविंद सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के ही बूटा सिंह और वीरू देवी को भी लाठी-डंडों से घायल कर दिया गया था।

Bollywood actor sentenced: Worked in a Salman Khan film, a star in South Indian cinema—find out who Bhupendra

पुलिस ने हत्या के बाद कर लिया था गिरफ्तार।

घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद किया

पुलिस ने घटना की गहन जांच की। घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर भूपेंद्र सिंह की निशानदेही पर बरामद किया गया। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह समेत चारों आरोपियों को जेल भेजने के बाद हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना से जुड़े 13 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद भूपेंद्र सिंह को गोविंद सिंह की हत्या का दोषी पाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X