शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:उल्लू का शिकार रोकने को वन विभाग अलर्ट, बढ़ाई गश्त – Forest Department On Alert To Prevent The Hunting Of Owls; Steps Up Patrols

November 8, 2026


ललितपुर। दीपावली पर जंगली क्षेत्रों में उल्लू का शिकार होने की अधिक संभावना रहती है। ऐसे में उल्लू का शिकार रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर है और सभी रेंजों में उल्लू का शिकार रोकने के लिए वन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। दीपावली पर पक्षियों के शिकारियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

दीपावली पर अंधविश्वास की वजह से उल्लू की जान को खतरा बना रहता है। लोग तंत्र-मंत्र के चक्कर में पकड़कर इसका अवैध शिकार व व्यापार करते हैं। उल्लू को लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी प्रजाति के रूप में चिह्नित किया गया है। इसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची एक में संरक्षित वन्यजीव के रूप में दर्ज किया गया है। इसका शिकार व व्यापार करने पर एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान है। उल्लू के शिकार व व्यापार को रोकने के लिए जिले में चौदह टीमें गठित की गई हैं। एसडीओ महरौनी सतेंद्र सिंह परमार ने बताया कि उल्लुओं के शिकार के लिए मड़ावरा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। वहीं डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि सभी वन क्षेत्रों के अंतर्गत और उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा से लगे वन क्षेत्रों में उल्लुओं का शिकार रोकने के लिए रेंजरों व एसडीओ के नेतृत्व में गश्त की गई और शिकारियों पर नजर रखी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X