शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:समाधान दिवस में आईं 53 शिकायतें, चार का ही निस्तारण – 53 Complaints Were Received On The Resolution Day, But Only Four Were Resolved
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:समाधान दिवस में आईं 53 शिकायतें, चार का ही निस्तारण – 53 Complaints Were Received On The Resolution Day, But Only Four Were Resolved

November 8, 2026


53 complaints were received on the resolution day, but only four were resolved

समाधान दिवस में फरियाद सुनते हुए डीएम। स्रोत: सूचना विभाग

लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें डीएम और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 53 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस पहले धौरहरा तहसील में प्रस्तावित था, लेकिन त्योहार को देखते हुए इसे सदर तहसील में आयोजित किया गया। स्थान परिवर्तन और त्योहार के कारण फरियादियों की संख्या कम रही। विभागवार शिकायतों में राजस्व की 18, पुलिस की 12, विकास की छह, समाज कल्याण की दो, आपूर्ति की पांच, विद्युत की छह और कृषि की चार शिकायतें शामिल रहीं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की हरसंभव मदद करें। पीड़ितों की मनोदशा समझते हुए उनकी भावनाओं का सम्मान करें और संवेदनशीलता से समस्याओं का समाधान करें।

इस दौरान एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चलुवराजू आर, सीओ महक शर्मा, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X