बुलंदशहर:कार्तिक अमावस्या पर गंगा घाटों पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी – People Took A Dip At Ganga Ghats In Bulandshahr On Kartik Amavasya

स्नान करते लोग
November 8, 2026

स्नान करते लोग
कार्तिक मास की अमावस्या और दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को छोटी काशी अनूपशहर के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। घाटों पर ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
शास्त्रों में कार्तिक अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। इसी मान्यता के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने तड़के ही मस्तराम घाट, बबस्टरगंज, त्रिवेणी घाट, परशुराम घाट, लाल महादेव घाट, गंगापुल आदि प्रमुख तटों पर पहुंचकर स्नान किया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे स्थित प्राचीन मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य भी किया, जिससे पर्व की रौनक और बढ़ गई। भारी भीड़ और स्नानार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। हालांकि, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों के दबाव के कारण अनूपशहर के मस्तराम घाट रोड पर सोहम ताऊ आश्रम के निकट कई बार लंबा जाम लग गया। जाम में वाहन फंसने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया और सुचारू यातायात बहाल किया।
November 13, 2026
खुर्जा के खबरा गांव निवासी रोइंग खिलाड़ी व ओलंपियन अरविंद सिंह को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। दस साल से रोइंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे अरविंद सिंह खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर काफी खुश हुए। उनको सम्मानित होता देख खुशी से उनके भाई […]
November 13, 2026
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिलखनवाली स्थित सहपानी रोड पर चामुंडा मैया मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। क्षेत्र में डेढ़ माह के भीतर मंदिर में चोरी की यह दूसरी वारदात है। वहीं, सोमवार रात सिरौंधन के प्राचीन शिव मंदिर से भी लाखों […]
November 13, 2026
बुलंदशहर। जिले में जनगणना की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। यह प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। जिला प्रशासन जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर रहा है। स्वगणना के […]
