शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:संस्कृति लोक कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़े – Dehradun: Two Accused Arrested For Breaking Into A House In Sanskriti Lok Colony And Committing Theft
देहरादून

देहरादून:संस्कृति लोक कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़े – Dehradun: Two Accused Arrested For Breaking Into A House In Sanskriti Lok Colony And Committing Theft

November 8, 2026


Dehradun: Two accused arrested for breaking into a house in Sanskriti Lok Colony and committing theft

आरोपी पकड़े

विस्तार

पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में घर से नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपी नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले हैं।

संस्कृति लोक कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन ने पांच नवंबर को पटेलनगर कोतवाली में घर से नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई।

मंत्री का पति गिरफ्तार: 44 एफआईआर धारी हैं गिरधारी, ऑडियो क्लिप और गवाहों के बयान बने गिरफ्तारी का आधार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सात नवंबर को पटेलनगर क्षेत्र से हिमांशु (28) और राहुल सनवाल (28), निवासी रामनगर, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X