शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट:सीमाओं से शहरों तक मुस्तैद जवान, सियाचिन से जम्मू तक सुरक्षा चाक-चौबंद – Alert From Jammu To Kashmir For Diwali
जम्मू

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट:सीमाओं से शहरों तक मुस्तैद जवान, सियाचिन से जम्मू तक सुरक्षा चाक-चौबंद – Alert From Jammu To Kashmir For Diwali

November 8, 2026


Alert from Jammu to Kashmir for Diwali

सुरक्षाबल

विस्तार

दिवाली के त्योहार को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे कठुआ, सांबा और जम्मू से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के राजोरी-पुंछ तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ सुरक्षा ग्रिड मजबूत किया गया है।

वहीं, कश्मीर घाटी में पुलिस, एसओजी और अन्य सुरक्षा बलों ने बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इस बीच उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दिवाली की पूर्व संध्या पर सियाचिन ग्लेशियर पहुंचकर अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात की और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए।जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। आईजीपी और डीआईजी स्तर के अधिकारी पुलिस थानों, नाकों और सुरक्षा चौकियों का निरीक्षण कर रहे हैं। जवानों की तैयारियों और रात्रि गश्त की भी समीक्षा की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X